Home » क्राइम » पानीपत में महिला के साथ दरिंदगी, कई धाराओं में केस दर्ज

पानीपत में महिला के साथ दरिंदगी, कई धाराओं में केस दर्ज

Picture of insightnews24

insightnews24

पानीपत, 26 जनवरी 2026: हरियाणा के पानीपत से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। चांदनी बाग थाना क्षेत्र की रहने वाली दो बच्चों की मां को आरोपियों ने नशीला पदार्थ पिलाकर कई महीनों तक बंधक बनाकर रखा और उसके साथ बार-बार यौन शोषण किया।

पुलिस के अनुसार, महिला जींद के एक होटल में काम करती थी, जहां उसकी मुलाकात मुख्य आरोपी अभिषेक से हुई। आरोप है कि अभिषेक और उसके साथियों ने पहले महिला से पैसे उधार लिए और बाद में उसे होटल बुलाकर नशीला पदार्थ पिलाया। इसके बाद उसे बंधक बनाकर शोषण किया गया।

पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उसके घर तक पहुंचकर परिवार को धमकाया, नकदी और जेवरात लूटे, और उसकी नाबालिग बेटी के साथ भी अश्लील हरकतें कीं। बाद में महिला को जींद ले जाकर तीन महीने तक कैद रखा गया। इस दौरान वह गर्भवती हो गई और आरोपियों ने उसे 3 लाख रुपये में बेचने की कोशिश की।

किसी तरह महिला ने परिचितों को फोन कर मदद मांगी और परिजन उसे छुड़ाकर पानीपत लाए। फिलहाल आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस ने मुख्य आरोपी अभिषेक, उसके साथी मैन्यु, भाई रितिक समेत अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स