Home » क्राइम » पानीपत में फायरिंग के बाद रैपर Badshah को गैंगस्टर Lawrence Bishnoi गैंग की धमकी

पानीपत में फायरिंग के बाद रैपर Badshah को गैंगस्टर Lawrence Bishnoi गैंग की धमकी

Picture of insightnews24

insightnews24

हरियाणा के पानीपत में एक मनी एक्सचेंज कार्यालय पर हुई फायरिंग के बाद सोशल मीडिया पर धमकी भरा संदेश सामने आया है। इस संदेश में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से मशहूर रैपर बादशाह को जान से मारने की धमकी दी गई है।

जानकारी के अनुसार शहर के असंध रोड स्थित एक मनी एक्सचेंज ऑफिस के बाहर बाइक सवार बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की। घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई, जिसमें हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया।

पोस्ट में रैपर बादशाह के एक गाने का जिक्र करते हुए आरोप लगाया गया कि इस गाने के जरिए हरियाणा की संस्कृति को गलत तरीके से दिखाया गया है। साथ ही पोस्ट में चेतावनी दी गई कि अगर ऐसी गतिविधियां जारी रहीं तो गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि फायरिंग की घटना और सोशल मीडिया पर वायरल संदेश दोनों की जांच की जा रही है। साथ ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स