Home » क्राइम » पानीपत में पेट्रोल पंप लूट का आरोपी सोनीपत जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया, 1500 रुपए बरामद

पानीपत में पेट्रोल पंप लूट का आरोपी सोनीपत जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया, 1500 रुपए बरामद

Picture of insightnews24

insightnews24

पानीपत। पानीपत जिले की सीआईए-2 पुलिस ने 29 जून को नौल्था के पास पेट्रोल पंप पर हुई लूट के एक आरोपी को सोनीपत जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सोनीपत जिले के रुखी गांव निवासी अंकित के रूप में हुई है। कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस ने उसे एक दिन के रिमांड पर लिया।

आरोपी ने कबूला जुर्म

सीआईए-2 प्रभारी सुमित ने बताया कि पूछताछ में आरोपी अंकित ने स्वीकार किया कि उसने अपने दो साथियों और एक नाबालिग के साथ मिलकर पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। उसके दोनों साथी वर्तमान में राजस्थान के सीकर जेल में बंद हैं। पुलिस ने अंकित के कब्जे से लूट के 1500 रुपए बरामद किए हैं।

आरोपी को रिमांड पूरा होने के बाद दोबारा कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं, इस वारदात में शामिल नाबालिग को जुवेनाइल कोर्ट में पेश कर मधुबन स्थित बाल सुधार गृह भेजा गया है।

कार में पेट्रोल भरवाकर की थी लूट

शिकायतकर्ता कुणाल पुत्र सत्यनारायण, निवासी ब्राह्मण माजरा ने बताया था कि 29 जून की रात करीब 10:45 बजे चार युवक बिना नंबर की कार में पेट्रोल पंप पर आए थे। उन्होंने 2000 रुपए का पेट्रोल भरवाया, लेकिन पैसे मांगने पर दो युवक बाहर निकले और कुणाल की कनपटी पर पिस्तौल रख दी।
इसके बाद उन्होंने उसकी जेब से 5000 रुपए निकाल लिए और रिवाल्वर दिखाकर फरार हो गए। घटना की सूचना डायल 112 और पेट्रोल पंप मालिक को दी गई, जिसके बाद थाना इसराना में मामला दर्ज किया गया था।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स