Home » क्राइम » पानीपत: खेतों में महिला की हत्या, अर्धनग्न हालत में मिला शव

पानीपत: खेतों में महिला की हत्या, अर्धनग्न हालत में मिला शव

Picture of insightnews24

insightnews24

जिले में फैली सनसनी
पानीपत जिले के इसराना थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव भाऊपुर के खेतों में एक महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मृतका की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

सिर और चेहरे पर ईंट से किए गए वार
पुलिस की शुरुआती जांच में आशंका जताई गई है कि महिला की जान सिर और चेहरे पर ईंट से वार कर ली गई। घटनास्थल से खून से सनी ईंटें बरामद हुई हैं। महिला के चेहरे पर गहरी चोटों के निशान पाए गए हैं।

खेतों में ही वारदात को अंजाम देने के संकेत
घटनास्थल की स्थिति को देखकर पुलिस का मानना है कि हत्या कहीं और नहीं, बल्कि खेतों में ही की गई है। आसपास के हालात संघर्ष की ओर इशारा कर रहे हैं।

ग्रामीणों की सूचना पर हरकत में आई पुलिस
सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने जब शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही इसराना थाना पुलिस मौके पर पहुंची, क्षेत्र को सील कर जांच शुरू कर दी गई। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए।

पहचान और कारणों की तलाश जारी
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या के पीछे की वजह और आरोपियों का पता लगाने के लिए हर दिशा में जांच की जा रही है।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स