Home » क्राइम » पानीपत कोर्ट परिसर के बाहर दिनदहाड़े अपहरण की कोशिश, पीड़ित के साथ मारपीट

पानीपत कोर्ट परिसर के बाहर दिनदहाड़े अपहरण की कोशिश, पीड़ित के साथ मारपीट

Picture of insightnews24

insightnews24

पानीपत। शहर के कोर्ट परिसर के बाहर दिनदहाड़े एक व्यक्ति के अपहरण के प्रयास और उसके साथ मारपीट की गंभीर घटना सामने आई है। पीड़ित चेक बाउंस से जुड़े एक मामले में अदालत में पेश हुआ था, जिसमें फैसला उसके पक्ष में आया। अदालत ने आरोपी पक्ष को पीड़ित को धनराशि लौटाने के आदेश दिए थे। इसी बात से नाराज होकर आरोपियों ने यह वारदात अंजाम दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हनुमान कॉलोनी निवासी सुरेंद्र का अपने रिश्तेदार—साडू और साली—से लंबे समय से पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के तहत आरोपियों ने उसे एक चेक दिया था, जो बैंक में बाउंस हो गया। इसके बाद मामला न्यायालय में पहुंचा। शुक्रवार को अदालत ने आरोपी पक्ष को भुगतान करने का आदेश दिया।

सुनियोजित तरीके से किया गया हमला
फैसला सुनने के बाद जब सुरेंद्र कोर्ट से बाहर निकला, तो उसकी बाइक पंचर मिली। जैसे ही वह बाइक ठीक कराने के लिए सड़क पर पहुंचा, पहले से वहां मौजूद उसकी साली, साडू और दो अन्य अज्ञात युवकों ने उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उसे जबरन कार में बैठाने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसके साथ जमकर मारपीट की गई।

मौके पर मचा हड़कंप, पुलिस ने बचाया
दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित ने किसी तरह खुद को आरोपियों से छुड़ाया और मदद के लिए शोर मचाया। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को पानीपत के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है।

जांच में जुटी पुलिस
सिविल अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित फिलहाल इलाज में व्यस्त है, इसलिए अभी तक उसकी ओर से लिखित शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर आरोपियों के खिलाफ अपहरण के प्रयास, मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया जाएगा। साथ ही आरोपियों की तलाश की जा रही है और कोर्ट परिसर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स