Home » क्राइम » पलवल में अलग-अलग हादसों ने छीनी मासूमों की खुशियां, चार साल की बच्ची की मौत, तीन वर्षीय बच्चा घायल

पलवल में अलग-अलग हादसों ने छीनी मासूमों की खुशियां, चार साल की बच्ची की मौत, तीन वर्षीय बच्चा घायल

Picture of insightnews24

insightnews24

पलवल जिले में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक चार वर्षीय बच्ची की जान चली गई, जबकि एक तीन वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने संबंधित वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चांदहट थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद के अनुसार, चांदहट गांव निवासी नरेश कुमार की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। शिकायत में बताया गया कि उनकी चार वर्षीय बेटी साक्षी घर के पास मैदान में खेलकर वापस लौट रही थी। इसी दौरान एक ब्रेजा कार ने उसे टक्कर मार दी। आरोप है कि कार गांव निवासी संजीत चला रहा था। टक्कर इतनी तेज थी कि बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

दूसरी घटना सिकंदरपुर गांव की है। यहां लोकेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका तीन वर्षीय बेटा तनिष घर के बाहर खेल रहा था। तभी एक काले रंग की थार गाड़ी के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक घायल बच्चे को वहीं छोड़कर फरार हो गया।

घायल बच्चे को तुरंत पलवल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमे दर्ज कर फरार वाहन चालकों की तलाश शुरू कर दी है।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स