Home » लेटेस्ट न्यूज़ » पराली जलाने पर कड़ी कार्रवाई

पराली जलाने पर कड़ी कार्रवाई

Picture of insightnews24

insightnews24

इंसाइट न्यूज 24 : फसलों की कटाई के बाद खेतों में पराली जलाने की समस्या को रोकने के लिए सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने साफ कहा है कि पराली जलाने पर अब किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

हरियाणा में संबंधित विभागों को आदेश दिए गए हैं कि वे गांव-गांव निगरानी रखें और जिन किसानों द्वारा पराली जलाने की घटनाएँ सामने आएँ, उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई करें। अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि किसानों को पराली प्रबंधन के वैकल्पिक उपाय उपलब्ध कराए जाएँ, ताकि किसान पराली जलाने के बजाय सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल तरीके अपनाएँ।

विशेषज्ञों का मानना है कि पराली जलाने से हवा में जहरीले धुएँ की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे न केवल प्रदूषण का स्तर खतरनाक हो जाता है बल्कि लोगों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है। इस बार प्रशासन ने साफ संकेत दिए हैं कि नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना लगाने के साथ-साथ अन्य कानूनी कदम भी उठाए जाएँगे।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स