इंसाइट न्यूज 24: पंजाब सरकार ने हाल ही में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित इलाक़ों में व्यापक सफाई अभियान की शुरुआत की है। राज्य प्रशासन के अनुसार लगभग 2,300 गाँव बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।
सफाई अभियान के लिए सरकार ने 100 करोड़ रुपये की विशेष राशि आवंटित की है। इसके तहत गाँवों से जमा मलबा हटाया जाएगा, घरों और सार्वजनिक स्थानों को कीटाणुरहित किया जाएगा, साथ ही पशुओं के लिए टीकाकरण और स्वास्थ्य सेवाएँ भी उपलब्ध कराई जाएँगी।
प्रशासन का कहना है कि प्राथमिकता लोगों को सुरक्षित और स्वस्थ माहौल उपलब्ध कराना है ताकि महामारी जैसी स्थिति न उत्पन्न हो। सरकार ने प्रभावित परिवारों को आश्वासन दिया है कि पुनर्वास और राहत कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होगी।




