इंसाइट न्यूज 24 ,नोएडा : गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) जिले में आज, 21 अगस्त को सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे। प्रशासन ने यह निर्णय क्षेत्र में आयोजित होने वाले गुरु द्रोणाचार्य मेले के चलते लिया है।
जिला प्रशासन ने आदेश जारी करते हुए कहा कि मेले में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ने की संभावना है, ऐसे में बच्चों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।
अभिभावकों को पहले ही स्कूल प्रबंधन द्वारा छुट्टी की सूचना भेज दी गई थी। अब कक्षाएँ अगले निर्धारित कार्यदिवस से सामान्य रूप से चलेंगी।




