Home » लेटेस्ट न्यूज़ » नेशनल स्पोर्ट्स डे पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में मेजर ध्यानचंद को समर्पित प्रेरणादायक आयोजन

नेशनल स्पोर्ट्स डे पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में मेजर ध्यानचंद को समर्पित प्रेरणादायक आयोजन

Picture of insightnews24

insightnews24

“खेल हमें शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाते हैं” — प्रो. दिनेश राणा

इंसाइट न्यूज 24, कुरुक्षेत्र, 30 अगस्त : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में एक भव्य आयोजन किया गया, जिसमें हॉकी के जादूगर और भारत रत्न मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि दी गई। विश्वविद्यालय के अत्याधुनिक अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में खेल विभाग ने किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए खेल निदेशक डॉ. दिनेश राणा ने विद्यार्थियों को मेजर ध्यानचंद के अनुशासन, संघर्ष और राष्ट्रप्रेम से प्रेरित होने का संदेश दिया। उन्होंने कहा, “ध्यानचंद केवल एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि खेल भावना और देशभक्ति के प्रतीक थे। खेल हमें शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाते हैं।”
इस अवसर पर एक रोमांचक हॉकी मैच का आयोजन हुआ, जिसमें छात्रों ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया। खेलों के प्रति उत्साह बढ़ाने के लिए हॉकी स्टिक्स का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी खिलाड़ियों, कोचों और छात्रों ने संकल्प लिया कि वे ध्यानचंद जी के आदर्शों को आत्मसात कर भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय खेल जगत में ऊँचा करेंगे।
इस आयोजन में पूर्व साई कोच श्री शिवकुमार सैनी, बॉक्सिंग कोच राजेश कुमार राजौंद, वॉलीबॉल कोच राजेश, कुश्ती कोच रमेश, फुटबॉल कोच मोनिका, साई हॉकी कोच मलकीत और शुभम अरोड़ा भी उपस्थित रहे।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स