Home » क्राइम » नारनौंद में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, जबरन वाहन में बैठाने का प्रयास, केस दर्ज

नारनौंद में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, जबरन वाहन में बैठाने का प्रयास, केस दर्ज

Picture of insightnews24

insightnews24

हांसी (हरियाणा)। हांसी जिले के नारनौंद थाना क्षेत्र में एक स्कूली नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ और जबरन गाड़ी में बैठाने की कोशिश का मामला सामने आया है। यह घटना 28 जनवरी सुबह की बताई जा रही है। पीड़िता 11वीं कक्षा में अध्ययनरत है। पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 28 जनवरी को सुबह करीब 9 बजे छात्रा अपने घर से स्कूल जा रही थी। इसी दौरान एक युवक स्कॉर्पियो गाड़ी लेकर वहां पहुंचा और रास्ता रोक लिया। आरोप है कि युवक ने छात्रा का हाथ पकड़कर उसे जबरन वाहन में बैठाने की कोशिश की। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग एकत्र हो गए, जिससे आरोपी मौके से फरार हो गया।

सामाजिक भय के चलते देर से दर्ज हुई शिकायत

परिवार का कहना है कि सामाजिक दबाव और डर के कारण घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचना नहीं दी गई। बाद में छात्रा अपनी मां के साथ नारनौंद थाने पहुंची और लिखित शिकायत दी। इसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 75, 140(3), 62 तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। नारनौंद थाना पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स