Home » लेटेस्ट न्यूज़ » धान खरीद में लूट का आरोप, BKU चढूनी ने सीएम व पीएम को लिखा पत्र

धान खरीद में लूट का आरोप, BKU चढूनी ने सीएम व पीएम को लिखा पत्र

Picture of insightnews24

insightnews24

गुरनाम सिंह चढूनी बोले—किसानों को MSP से ₹300 तक कम मिल रहा भाव, तस्करी और फर्जीवाड़े की जांच की मांग

कुरुक्षेत्र, 21 अक्टूबर : भारतीय किसान यूनियन चढूनी (BKU) ने हरियाणा में धान खरीद प्रक्रिया को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। संगठन ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को पत्र लिखकर धान खरीद में लूट, MSP से कम भुगतान और तस्करी जैसे मामलों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

BKU अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने आरोप लगाया कि कागजों में धान की खरीद MSP पर दिखाई जा रही है, लेकिन किसानों को ₹300 प्रति क्विंटल तक कम भाव मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मंडियों से खरीद एजेंसियां गायब हैं और पूरा नियंत्रण राइस मिलरों के हाथ में है।

उन्होंने यह भी दावा किया कि यूपी से ट्रकों में धान की तस्करी हो रही है, जो सीधे राइस मिलों में उतरता है। पकड़े जाने पर इसे व्यापारिक बताकर फर्जी दस्तावेज दिखाए जाते हैं, और अगर पकड़ा नहीं गया तो इसे सरकारी धान में मिलाकर बेच दिया जाता है।

चढूनी ने अनाज मंडी में गेट पास को लेकर भी फर्जीवाड़े का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अब DFSC कर्मचारी गेट पास काट रहे हैं और नदियों, कॉलोनियों व गन्ने की जमीन को धान की फसल बताकर पोर्टल पर दर्ज किया जा रहा है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इन मामलों पर तुरंत कार्रवाई नहीं हुई, तो किसान संगठन सड़कों पर उतरने को मजबूर होगा। BKU चढूनी की राज्य स्तरीय बैठक 25 अक्टूबर को जाट धर्मशाला में होगी, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स