Home » लेटेस्ट न्यूज़ » धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र पूरे विश्व को दे रहा है कर्म का संदेश: भारत भूषण भारती

धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र पूरे विश्व को दे रहा है कर्म का संदेश: भारत भूषण भारती

Picture of insightnews24

insightnews24

ओएसडी भारत भूषण भारती ने की महाआरती में शिरकत, केडीबी ने स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

कुरुक्षेत्र, 27 नवंबर। मुख्यमंत्री के ओएसडी भारत भूषण भारती ने कहा कि धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर हजारों वर्ष पूर्व भगवान श्रीकृष्ण ने गीता के उपदेश देकर पूरे मानव समाज को कर्म करने का संदेश दिया था। आज भी यह भूमि विश्व को शांति, सद्भाव और कर्तव्य पालन की प्रेरणा दे रही है। उन्होंने कहा कि 1 दिसंबर को होने वाला भव्य दीपोत्सव पूरे विश्व में गीता के ज्ञान का प्रकाश फैलाएगा।

भारत भूषण भारती वीरवार देर शाम ब्रह्मसरोवर स्थित पुरुषोत्तमपुरा बाग में आयोजित गीता महाआरती के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की शुरुआत ओएसडी भारत भूषण भारती, चेयरमैन अमरपाल राणा, चेयरमैन जय सिंह पाल, नैरोलैक मुंबई के वाइस प्रेजिडेंट राम मल्होत्रा, जेडएम नोएडा ईश मदान, हैरी जालंधर, केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल सहित अन्य मेहमानों ने दीप प्रज्ज्वलित कर की।

ओएसडी भारत भूषण भारती ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के माध्यम से कुरुक्षेत्र की यह पवित्र भूमि दुनिया को शांति और आध्यात्मिकता का संदेश दे रही है। भारत के संतों ने अपनी वाणी से सदियों से गीता के मार्ग पर चलने के लिए समाज को प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि गीता के उपदेश आज भी विश्व के लिए उतने ही प्रासंगिक हैं जितने महाभारत काल में थे, यही कारण है कि पूरी दुनिया कुरुक्षेत्र की ओर आकर्षित हो रही है।

कार्यक्रम के अंत में केडीबी की ओर से सभी मेहमानों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर केडीबी सदस्य विजय नरुला, डॉ. एमके मोदगिल, कैप्टन अमरजीत सिंह, अशोक रोसा, डॉ. ऋषिपाल मथाना, मेला प्राधिकरण के सदस्य डॉ. अवनीत वडैच, सौरभ चौधरी, सैनी समाज सभा के प्रधान गुरनाम सैनी, हरमेश सिंह सैनी, सुशील राणा, डॉ. अलकेश मोदगिल, राजेश कुमार, डॉ. संदीप छाबड़ा, रोशन बेदी, संजय चौधरी, धीरज वालिया सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स