इंसाइट न्यूज 24, दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली में रोड शो किया और कई बड़ी सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इसमें सबसे अहम है UER-II हाईवे और Dwarka Expressway, जिन पर लगभग 11,000 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि इन परियोजनाओं से दिल्ली-एनसीआर में ट्रैफ़िक जाम की समस्या काफी कम होगी और यात्रियों को आधे से भी कम समय में सफर करने का फायदा मिलेगा।
स्थानीय निवासियों ने खुशी जताते हुए कहा कि इससे रोज़ाना का तनाव घटेगा और प्रदूषण भी कम होगा।




