Home » लेटेस्ट न्यूज़ » थानेसर हलका में तीन गुणा गति से हो रहा विकास : सुभाष सुधा

थानेसर हलका में तीन गुणा गति से हो रहा विकास : सुभाष सुधा

Picture of insightnews24

insightnews24

28 लाख रुपये की लागत से गलियों के निर्माण कार्य का शिलान्यास

कुरुक्षेत्र, 13 दिसंबर। हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि थानेसर हलका में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में विकास कार्य तीन गुणा तेज गति से किए जा रहे हैं। सरकार की सबका साथ, सबका विकास नीति के तहत हलका के गांवों और शहरों में निरंतर विकास कार्यों को धरातल पर उतारा जा रहा है।

पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा वार्ड नंबर 26 विवेकानंद कॉलोनी में नगर परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले उन्होंने यशपाल नारंग व प्रिया नारंग के साथ मिलकर वार्ड 26 की गली नंबर 2 और 6 के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इन गलियों के निर्माण पर सरकार की ओर से लगभग 28 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में उपयोग होने वाली सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखा जाए। यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही या कमी पाई गई तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सुभाष सुधा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का लक्ष्य धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाना है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने नागरिकों से भी स्वच्छता अभियान में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि गंदगी को डस्टबिन में डालें, ताकि शहर पूरी तरह स्वच्छ बना रहे।

उन्होंने कहा कि सरकार ने शहरों की तर्ज पर गांवों में भी विकास कार्य कर लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं और लोगों की जरूरतों व सोच के अनुरूप योजनाओं को लागू किया जा रहा है।

इस अवसर पर जसबीर सिंह, फूल सिंह, महिपाल शर्मा, बलबीर सिंह, चंद्रभान, बलवंत सिंह, जगदीश, गौरव नारंग सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स