Home » लेटेस्ट न्यूज़ » तेज रफ्तार स्कूल बस ने छीनी युवा की जान: शाहाबाद में हादसा, पिता गंभीर घायल

तेज रफ्तार स्कूल बस ने छीनी युवा की जान: शाहाबाद में हादसा, पिता गंभीर घायल

Picture of insightnews24

insightnews24

कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार फर्नीचर व्यापारी के 28 वर्षीय बेटे की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्कूल बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

दुकान जाते वक्त हुआ हादसा

पाडलू निवासी प्रेम चंद (51) ने बताया कि शाहाबाद में उनकी फर्नीचर की दुकान है, जहां वह अपने बेटे गौरव के साथ काम करते थे। शनिवार सुबह दोनों बाइक पर सवार होकर दुकान की ओर जा रहे थे।

स्कूल बस ने पीछे से मारी टक्कर

करीब 9:30 बजे जब वे शाहाबाद-बराड़ा रोड पर पहुंचे, तभी तेज रफ्तार स्कूल बस (HR37 E-3918) ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े। गौरव का सिर जोर से सड़क में बने मेजेनुमा हिस्से से टकराया, जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गया।

रात 10 बजे उपचार के दौरान मौत

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को आदेश अस्पताल पहुंचाया गया। यहां इलाज के दौरान गौरव ने रात करीब 10 बजे दम तोड़ दिया। पुलिस ने बस नंबर के आधार पर FIR दर्ज कर शव का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

परिवार पर टूटा दुख का पहाड़

गौरव शादीशुदा था और अपने पीछे पत्नी व एक बेटी को छोड़ गया है। हादसे ने पूरे परिवार को शोक में डूबो दिया।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स