Home » क्राइम » तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत, दोस्त गंभीर घायल

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत, दोस्त गंभीर घायल

Picture of insightnews24

insightnews24

शाहाबाद (कुरुक्षेत्र), 3 नवंबर। शाहाबाद में रविवार शाम तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी बाइक सवार मौके से फरार हो गया। मृतक और घायल दोनों अपनी नाइट शिफ्ट खत्म कर घर लौट रहे थे।

मृतक की पहचान 35 वर्षीय अशोक कुमार निवासी मुगल माजरा के रूप में हुई है। वह मोहड़ा स्थित एक प्राइवेट कंपनी में स्वीपर के रूप में कार्यरत था। पुलिस ने मृतक के बड़े भाई मनीष कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

शिफ्ट खत्म कर लौटते समय हुआ हादसा


शिकायतकर्ता मनीष कुमार ने बताया कि उसका छोटा भाई अशोक कुमार अपने दोस्त गुरसेवक उर्फ गुरदेव निवासी कलसाना के साथ बाइक पर घर लौट रहा था। बाइक गुरसेवक चला रहा था और अशोक पीछे बैठा हुआ था। जब वे मारकंडा पुल पार कर मोहनपुर की ओर नीचे उतरे, तभी सामने से आई तेज रफ्तार बाइक ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल, रास्ते में मौत


हादसे के बाद दोनों सड़क पर गिर पड़े। राहगीरों ने तुरंत दोनों को शाहाबाद सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने अशोक की गंभीर हालत देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल लौटने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश शुरू की


शाहाबाद पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स