Home » लेटेस्ट न्यूज़ » तनावमुक्त कार्यस्थल की ओर कदम: पुलिस लाइन कुरुक्षेत्र में आयोजित हुआ ‘वाई ब्रेक’ योग कार्यक्रम

तनावमुक्त कार्यस्थल की ओर कदम: पुलिस लाइन कुरुक्षेत्र में आयोजित हुआ ‘वाई ब्रेक’ योग कार्यक्रम

Picture of insightnews24

insightnews24

कुरुक्षेत्र, 6 दिसंबर। कार्यस्थलों पर कर्मचारियों को तनावमुक्त और ऊर्जावान बनाए रखने की दिशा में आयुष मंत्रालय द्वारा शुरू की गई पहल ‘वाई ब्रेक’ को बढ़ावा देने के लिए पुलिस लाइन कुरुक्षेत्र में शुक्रवार को एक विशेष योग ब्रेक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मंजू शर्मा ने बताया कि वाई ब्रेक एक 5 मिनट का योग प्रोटोकॉल है, जिसे आसानी से कुर्सी पर बैठकर या खड़े होकर किया जा सकता है। इसमें हल्के सूक्ष्म व्यायाम और प्राणायाम शामिल हैं, जो मानसिक तनाव घटाने और कार्यक्षमता बढ़ाने में प्रभावी माने जाते हैं।

महानिदेशक आयुष हरियाणा एवं हरियाणा योग आयोग के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला योग कोऑर्डिनेटर डॉ. जागीर सिंह और योग विशेषज्ञ मनजीत सिंह ने अभ्यास करवाया। वहीं आयुष विभाग के योग सहायक रोहतास कुमार और डिंपल रानी ने प्रशिक्षण में सहयोग दिया।

डॉ. मंजू शर्मा ने बताया कि वाई ब्रेक में ताड़ासन, पादासन, कटी चक्रासन, अनुलोम विलोम, भ्रामरी प्राणायाम और ध्यान जैसे अभ्यास शामिल हैं, जो शरीर और मन दोनों के लिए बेहद लाभकारी हैं।

कार्यक्रम में पुलिस लाइन के सब इंस्पेक्टर एवं लाइन ऑफिसर जरनैल सिंह, मुंशी कर्मवीर सिंह, चीफ ड्रिल इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार सहित कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स