Home » लेटेस्ट न्यूज़ » डोडा खेड़ी आश्रम में सेवा ट्रस्ट का सेवा संकल्प

डोडा खेड़ी आश्रम में सेवा ट्रस्ट का सेवा संकल्प

Picture of insightnews24

insightnews24

डोडा खेड़ी, हरियाणा : सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय सेवा ट्रस्ट यूके भारत ने रविवार को डोडा खेड़ी स्थित श्रीराम कुष्ठ आश्रम में रहने वाले परिवारों को आवश्यक वस्तुओं से युक्त इम्यूनिटी बूस्टर गिफ्ट पैक वितरित किए। इस पहल में डाबर इंडिया का सहयोग रहा।
कार्यक्रम के दौरान जिला कोऑर्डिनेटर पवन मित्तल ने कहा, “हमारी कामना है कि भगवान यहां रहने वाले सभी परिवारों को स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और यश-वैभव प्रदान करें।” उन्होंने बताया कि ट्रस्ट समय-समय पर गरीब और जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्यवर्धक सामग्री उपलब्ध कराता है।
गिफ्ट पैक में डाबर जूस, टूथपेस्ट, टूथब्रश, नारियल तेल, शहद और डाबर हनी टस जैसे उत्पाद शामिल थे, जो स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक हैं।

 सेवा धाम: दुर्लभ रोगों से जूझते बच्चों के लिए आशा की किरण

मीडिया प्रभारी विजय पंघाल ने जानकारी दी कि अम्बाला के साहा गांव में ट्रस्ट द्वारा सेवा धाम नामक मल्टी-फैसिलिटी होम का निर्माण किया जा रहा है। यह केंद्र 6655 वर्ग गज में फैला होगा और ड्यूकेन मस्क्यूलर डिस्ट्रॉफी जैसी दुर्लभ बीमारियों से पीड़ित बच्चों की मदद के लिए समर्पित होगा। साथ ही महिलाओं को स्किल कोर्स के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने की योजना भी है।

सम्मान और सहभागिता

वालंटियर तेजस मित्तल ने बताया कि ट्रस्ट आशा वर्कर्स, सफाई कर्मचारी, ब्लड डोनर, होनहार खिलाड़ी और सरकारी स्कूलों के छात्रों को समय-समय पर इम्यूनिटी

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स