केयू परिसर में अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर किया गया नमन
कुरुक्षेत्र, 6 दिसंबर। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में शनिवार को भारतीय संविधान के निर्माता, महान विधिवेत्ता और सामाजिक न्याय के प्रणेता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने विधि संकाय प्रांगण में स्थित अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर के सिद्धांत और जीवन मूल्य आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि अम्बेडकर ने वर्षों तक संघर्ष करते हुए भारत को सामाजिक एवं राजनीतिक रूप से मजबूत आधार प्रदान किया। “यदि हमें देश को विकसित राष्ट्र बनाना है तो उनके सिद्धांतों और जीवन दर्शन को आत्मसात करना अत्यंत आवश्यक है,” उन्होंने कहा।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे। इनमें कुलसचिव लेफ्टिनेंट डॉ. वीरेन्द्र पाल, डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. राकेश कुमार, प्रॉक्टर प्रो. अनिल गुप्ता, विधि संस्थान के निदेशक प्रो. अमित लूदरी, प्रो. प्रीति जैन, प्रो. सुशीला देवी चौहान, प्रो. कृष्णा देवी, प्रो. जसबीर ढांडा, प्रो. सुरेश कुमार, प्रो. महाबीर रंगा, प्रो. महाबीर नरवाल, प्रो. रीटा, डीवाएसीए निदेशक प्रो. विवेक चावला, प्रो. परमेश कुमार, प्रो. कुसुमलता, डॉ. सलोनी दिवान, कुटा प्रधान डॉ. जितेन्द्र खटकड़, डॉ. कृष्णा अग्रवाल, डॉ. रमेश सिरोही, डॉ. नीरज बातिश, डॉ. निधि माथुर सहित अन्य शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी शामिल थे।
कार्यक्रम का उद्देश्य डॉ. अम्बेडकर के योगदान को स्मरण करना तथा उनके विचारों को नए युग के युवाओं तक अधिक प्रभावी रूप से पहुँचाना रहा।




