Home » लेटेस्ट न्यूज़ » डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल, कुरुक्षेत्र में नेशनल गेम्स विजेताओं का भव्य अभिनंदन

डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल, कुरुक्षेत्र में नेशनल गेम्स विजेताओं का भव्य अभिनंदन

Picture of insightnews24

insightnews24

कुरुक्षेत्र | शिक्षा एवं खेल समाचार

कुरुक्षेत्र स्थित डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल में नेशनल डी.ए.वी. गेम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक जीतकर लौटे छात्र-खिलाड़ियों के सम्मान में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में पहुंचते ही विजेता छात्रों का ढोल-नगाड़ों, पुष्प वर्षा और जोरदार तालियों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर खिलाड़ियों के अभिभावकों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। अपने बच्चों की उपलब्धि और विद्यालय द्वारा दिए गए सम्मान को देखकर अभिभावक भावुक और गर्वित नजर आए।

विद्यालय की माननीय प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका भाटिया ने पदक विजेता छात्रों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने छात्रों के कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स