Home » लेटेस्ट न्यूज़ » टैक्सी ड्राइवर ने दिखाई इंसानियत, 10 महीने की परित्यक्त बच्ची की बचाई जान

टैक्सी ड्राइवर ने दिखाई इंसानियत, 10 महीने की परित्यक्त बच्ची की बचाई जान

Picture of insightnews24

insightnews24

इंसाइट न्यूज 24, चंडीगढ़: इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए एक टैक्सी ड्राइवर ने 10 महीने की परित्यक्त बच्ची की जान बचाई। घटना इंडस्ट्रियल एरिया फेज़-2 की है, जहाँ चालक राहुल को झाड़ियों से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी।

जैसे ही उन्होंने पास जाकर देखा तो एक मासूम बच्ची लावारिस हालत में पड़ी थी। बिना समय गंवाए राहुल ने बच्ची को उठाकर तुरंत नज़दीकी थाना पहुँचाया। पुलिस ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे सुरक्षित बताया। बाद में बच्ची को बाल सुरक्षा गृह भेज दिया गया।

इस घटना ने स्थानीय लोगों को गहराई से झकझोर दिया है। लोग टैक्सी ड्राइवर की मानवता और साहस की तारीफ़ कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि बच्ची को किसने और क्यों छोड़ा।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स