Home » क्राइम » झज्जर में बुजुर्ग पर जानलेवा हमला, 74 वर्षीय व्यक्ति को गोली मारकर फरार हुआ आरोपी

झज्जर में बुजुर्ग पर जानलेवा हमला, 74 वर्षीय व्यक्ति को गोली मारकर फरार हुआ आरोपी

Picture of insightnews24

insightnews24

हरियाणा के झज्जर जिले में रविवार शाम एक 74 वर्षीय बुजुर्ग को रास्ते में घेरकर गोली मार दी गई। गोली बुजुर्ग की कमर के पास लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें पहले झज्जर के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।

घटना झज्जर जिले के गांव कबलाना की है। जानकारी के अनुसार बुजुर्ग जगजीत सिंह रविवार शाम करीब सात बजे भदानी रोड पर गांव के बस स्टैंड के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति ने रास्ते में उन्हें रोककर पहले मारपीट की और फिर गोली चलाकर मौके से फरार हो गया।

फायरिंग की आवाज सुनते ही इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और देखा कि जगजीत सिंह खून से लथपथ हालत में सड़क पर पड़े हुए थे। लोगों ने उन्हें उठाकर परिजनों को सूचना दी और बाद में अस्पताल पहुंचाया।

ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि हमलावर शराब कारोबारी जगमिंदर बताया जा रहा है, जो लाइसेंसी रिवॉल्वर लेकर आया था। आरोप है कि उसने पहले बुजुर्ग को पीटा और फिर कमर में गोली मार दी।

बताया जा रहा है कि यह हमला करीब साढ़े तीन साल पुरानी रंजिश का नतीजा है। ग्रामीणों के अनुसार जगजीत सिंह का पोता साहिल कुछ वर्ष पहले गांव की एक लड़की को भगा ले गया था। उस समय पंचायत के जरिए समझौता हो गया था, लेकिन लड़की के परिजन अब भी रंजिश रखते थे। इसी कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया।

एसीपी सदर थाना सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई है। अभी तक घटनास्थल से खाली खोल बरामद नहीं हुआ है और किसी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है।

वहीं, झज्जर डीसीपी क्राइम अमित दहिया ने बताया कि मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सीआईए की चार टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स