Home » लेटेस्ट न्यूज़ » ज्योतिसर में लगी राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में दिखाया गया श्री गुरु तेग बहादुर जी का महान जीवन-प्रसंग

ज्योतिसर में लगी राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में दिखाया गया श्री गुरु तेग बहादुर जी का महान जीवन-प्रसंग

Picture of insightnews24

insightnews24

350वें शहीदी वर्ष को समर्पित प्रदर्शनी में एनिमेटेड फिल्म भी आकर्षण का केंद्र

कुरुक्षेत्र, 28 नवंबर
कुरुक्षेत्र के पवित्र स्थल ज्योतिसर में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा लगाई गई राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज के जन्म से लेकर शहादत तक के जीवन के हर महत्वपूर्ण क्षण को प्रदर्शित किया गया। 350वें शहीदी वर्ष को समर्पित इस प्रदर्शनी में पहली बार गुरु महाराज के जन्म, शास्त्र एवं शस्त्र विद्या, तथा उनके संघर्षों को अत्यंत बारीकी से चित्रित किया गया है।

प्रदर्शनी को देखने के लिए प्रतिदिन सैकड़ों लोग ज्योतिसर पहुंच रहे हैं। प्रदेश सरकार ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी वर्ष पर कार्यक्रम के आयोजन के लिए कुरुक्षेत्र की इस पावन भूमि को इसलिए चुना क्योंकि यहां गुरु महाराज के चरण पड़े थे। इस अवसर को ऐतिहासिक और यादगार बनाने में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रयासों की विशेष सराहना की जा रही है। कार्यक्रम में स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी विशेष रूप से पहुंचे थे।

राज्य स्तरीय इस प्रदर्शनी के संचालन की जिम्मेदारी सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग को सौंपी गई है। शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष तिजेंद्र सिंह गोल्डी समेत कई स्कूलों के सैकड़ों विद्यार्थी प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को गुरु महाराज के जीवन, बलिदान और सिद्धांतों के बारे में विस्तार से बताया, जिससे युवा पीढ़ी को उनके योगदान की प्रेरणादायक जानकारी मिल सके।

प्रदर्शनी को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली एनएसबी प्रोडक्शन की निम्मी सिंह ने अतिथियों को तकनीकी पहलुओं से अवगत कराया। इस प्रदर्शनी में 20 मिनट की ऐनिमेटेड फिल्म भी दिखाई जा रही है, जिसमें गुरु तेग बहादुर जी के जीवन, संघर्ष और बलिदान को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है।

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि प्रदर्शनी में गुरु महाराज के जीवन से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण प्रसंगों जैसे—जन्म, शास्त्र-शस्त्र विद्या, श्री करतारपुर सिंह की लड़ाई, मक्खन शाह लुबाना की कथा, सच्चे गुरु की घोषणा, गुरता गद्दी, आनंदपुर साहिब की स्थापना, कश्मीरी पंडितों का अनुरोध, शहादत का मार्ग, भाई मती दास, भाई सती दास और भाई दयाला जी की शहादत—का विशेष रूप से चित्रण किया गया है। साथ ही गुरु जी के पवित्र शीश की यात्रा को भी प्रदर्शनी में अनोखे ढंग से दर्शाया गया है।

इस अद्वितीय प्रदर्शनी की दर्शक और आगंतुक सर्वत्र प्रशंसा कर रहे हैं।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स