Home » क्राइम » जींद में घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक रूप, पति ने दो पत्नियों पर हमला; एक की मौत

जींद में घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक रूप, पति ने दो पत्नियों पर हमला; एक की मौत

Picture of insightnews24

insightnews24

हरियाणा के जींद जिले के सफीदों क्षेत्र के एक गांव में घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी दोनों पत्नियों पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में पहली पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने कुछ समय पहले दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी से संतान न होने को लेकर घर में अक्सर विवाद होता रहता था। इसी बात को लेकर हुए झगड़े के बाद आरोपी ने गुस्से में आकर यह कदम उठा लिया।

हमले के दौरान दूसरी पत्नी बीच-बचाव के लिए आगे आई, लेकिन आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। मामले की जांच जारी है।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स