Home » लेटेस्ट न्यूज़ » जिला कांग्रेस ने नए पदाधिकारियों की नियुक्तियां, संगठन को मजबूती देने पर जोर

जिला कांग्रेस ने नए पदाधिकारियों की नियुक्तियां, संगठन को मजबूती देने पर जोर

Picture of insightnews24

insightnews24

कुरुक्षेत्र।
जिला कांग्रेस संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से जिला कांग्रेस की ओर से विभिन्न पदों पर नए पदाधिकारियों की नियुक्तियां की गई हैं। इन नियुक्तियों के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष मेवा सिंह ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन को मजबूती देने में उनकी भूमिका अहम रहेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में कार्यकर्ताओं को पूरा मान-सम्मान मिलता है और कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं। इस रीढ़ को और मजबूत किया जाएगा, ताकि मौजूदा सरकार की जनविरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जा सके।

मेवा सिंह ने कहा कि चाहे चुनाव हों या जनहित से जुड़े मुद्दे, पार्टी की बात जनता तक पहुंचाने का काम कार्यकर्ता ही करते हैं। बूथ स्तर से लेकर गांव और शहर तक संगठन को मजबूत करने में कार्यकर्ताओं की मेहनत सबसे महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएं और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें।

इस अवसर पर थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा, शाहाबाद विधायक रामकरण काला तथा पिहोवा विधायक मंदीप चट्टा ने भी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। विधायकों ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा संगठन और कार्यकर्ताओं की ताकत के बल पर आगे बढ़ी है और नए पदाधिकारी पूरी निष्ठा के साथ पार्टी हित व जनसेवा में कार्य करेंगे।


 किन्हें मिली जिम्मेदारी

जिला कांग्रेस द्वारा उपाध्यक्ष पद पर जितेंद्र कुमार, साहब सिंह, गुरदेव सिंह, विवेक भारद्वाज (डब्बू) को नियुक्त किया गया।
संगठन महासचिव की जिम्मेदारी पवन चौधरी को सौंपी गई, जबकि संजीव सैनी को कोषाध्यक्ष बनाया गया।

महासचिव पद पर हरीश क्वात्रा, मोहित राणा, अमन कंबोज, ओमपाल कश्यप, सूबे चंद कटारिया, रणबीर सिंह, टेकचंद बारना और राजेंद्र सरपंच को नियुक्त किया गया।

सचिव के रूप में परवीन कौशल, भगवान सिंह, पृथ्वी सिंह, सतबीर सिंह, अश्वनी शर्मा, ओम प्रकाश सिरोहा, अशोक शर्मा, नसीब सिंह, गुरजीत सैनी, सुभाष चौहान, रणधीर सिंह, हरप्रीत सिंह, दीपक सिंगला, चंद्रभान वाल्मीकि, दर्शन बांगड़ और विशाल मोदगिल को नियुक्ति पत्र देकर जिम्मेदारी सौंपी गई।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स