Home » लेटेस्ट न्यूज़ » जहरीले जीव के काटने से मृत किसान के परिजनों को 5 लाख की सहायता, सुमन सैनी ने सौंपा चेक

जहरीले जीव के काटने से मृत किसान के परिजनों को 5 लाख की सहायता, सुमन सैनी ने सौंपा चेक

Picture of insightnews24

insightnews24

लाडवा, 16 दिसंबर।
हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में अंत्योदय की नीति को धरातल पर उतारते हुए विकास कार्य किए जा रहे हैं। सरकार की प्राथमिकता समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि लाडवा विधानसभा क्षेत्र के गांवों और शहरी इलाकों में करोड़ों रुपये की लागत से विकास कार्य चल रहे हैं, जिनके पूरा होने पर क्षेत्र की तस्वीर पूरी तरह बदली हुई नजर आएगी।

मंगलवार को गांव खैरी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सुमन सैनी ने लाडवा विधानसभा के गांव खानपुर कोलियां निवासी राजरानी, पत्नी दीनानाथ, को 5 लाख रुपये का चेक वितरित किया। राजरानी के पुत्र सुखविंदर सिंह की जहरीले जीव के काटने से मृत्यु हो गई थी। उन्हें यह सहायता राशि मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना के तहत प्रदान की गई है।

इस अवसर पर सुमन सैनी ने बताया कि प्रदेश सरकार किसानों और खेतिहर मजदूरों की सुरक्षा को लेकर संवेदनशील है। खेती के दौरान दुर्घटना या आकस्मिक मृत्यु की स्थिति में सरकार इस योजना के माध्यम से आर्थिक सहायता उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने योजना में संशोधन कर आयु सीमा 65 वर्ष से बढ़ाकर 75 वर्ष कर दी है, ताकि अधिक से अधिक किसानों और मजदूरों को इसका लाभ मिल सके।

उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने योजना के दायरे को और विस्तृत करते हुए जहरीली गैस से मृत्यु या अंगहानि की स्थिति में भी सहायता का प्रावधान किया है। इससे प्रदेश के किसानों और मजदूरों को कठिन परिस्थितियों में आर्थिक संबल मिलेगा।

कार्यक्रम में मीडिया कोऑर्डिनेटर तुषार सैनी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वंदना गोरी, चेयरमैन डॉ. सतीश कुमार मथाना, सेक्रेटरी गुरमीत सिंह सैनी, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र दबखेड़ा, मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह, सरपंच नीतू सैनी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स