Home » लेटेस्ट न्यूज़ » जम्मू-कश्मीर में बादल फटा, सात की मौत—कठुआ में तबाही का मंजर

जम्मू-कश्मीर में बादल फटा, सात की मौत—कठुआ में तबाही का मंजर

Picture of insightnews24

insightnews24

इंसाइट न्यूज 24, जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के कठुआ ज़िले में रविवार सुबह बादल फटने से भारी तबाही हुई। अचानक तेज़ बारिश और मलबे की वजह से गाँवों में बाढ़ जैसे हालात बन गए। कई घर पानी और कीचड़ में दब गए, अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है और दर्जनों घायल हैं।
रेल सेवाएँ बाधित हुईं और सड़कों पर यातायात ठप पड़ गया। राहत-बचाव कार्यों के लिए सेना और NDRF की टीमें मौके पर तैनात की गई हैं। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मृतकों के परिवारों को मुआवज़े का ऐलान किया है।

ग्रामीणों का कहना है कि इतनी तेज़ बारिश उन्होंने सालों बाद देखी। मौसम विभाग ने आगे भी अगले 48 घंटे तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स