एसपी कमलदीप गोयल के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान में मिली सफलता
छछरौली, 23 अक्टूबर : पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के निर्देशानुसार जिले में पी.औ./ बेल जंपर आरोपियों को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना छछरौली की टीम ने एक भगोड़े आरोपी को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी रोहतास सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक गुरमेज सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने खरादिया मोहल्ला छछरौली निवासी अजय कुमार उर्फ सोनू पुत्र राजकुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी को माननीय न्यायालय द्वारा 21 अप्रैल 2025 को भगोड़ा घोषित किया गया था।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि यह कार्रवाई अभियान के तहत की गई है, जिसका उद्देश्य फरार आरोपियों को जल्द से जल्द न्यायिक प्रक्रिया के तहत लाना है।




