Home » लेटेस्ट न्यूज़ » चागोस में भारत का रणनीतिक प्रवेश

चागोस में भारत का रणनीतिक प्रवेश

Picture of insightnews24

insightnews24

इंसाइट न्यूज 24, नई दिल्ली: भारत ने हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी रणनीतिक मौजूदगी को और मजबूत करते हुए मॉरीशस के सहयोग से चागोस द्वीपसमूह के पास एक सैटेलाइट ट्रैकिंग स्टेशन स्थापित करने का समझौता किया है। यह स्थान अमेरिका के डिएगो गार्सिया बेस के बेहद करीब है, जो वर्षों से सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है।

रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि इस पहल से भारत को समुद्री निगरानी, अंतरिक्ष गतिविधियों और क्षेत्रीय सुरक्षा पर गहरी नज़र रखने में मदद मिलेगी। साथ ही, यह कदम हिंद महासागर क्षेत्र में चीन की बढ़ती सक्रियता के बीच भारत की स्थिति को और मज़बूत करेगा।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, इस परियोजना के ज़रिए भारत और मॉरीशस के बीच सहयोग नए स्तर पर पहुँचेगा और दोनों देशों की सामरिक साझेदारी को वैश्विक स्तर पर मान्यता मिलेगी।

यह रणनीतिक प्रवेश न केवल भारत की सुरक्षा दृष्टि से अहम है बल्कि आने वाले समय में हिंद महासागर क्षेत्र की भू-राजनीतिक संतुलन पर भी इसका बड़ा असर पड़ेगा।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स