Home » क्राइम » गोवर्धन पूजा के बाद दो दोस्तों में कहासुनी बनी जानलेवा, गोली लगने पर गुस्साए परिजनों ने आरोपी का गला काटा

गोवर्धन पूजा के बाद दो दोस्तों में कहासुनी बनी जानलेवा, गोली लगने पर गुस्साए परिजनों ने आरोपी का गला काटा

Picture of insightnews24

insightnews24

रोहतक, 24 अक्टूबर : फतेहपुर कॉलोनी में गुरुवार देर रात गोवर्धन पूजा के बाद दो युवकों की हत्या कर दी गई। पहले एक युवक ने दूसरे को सीने में गोली मार दी, जिसके बाद मृतक के परिजनों ने आरोपी युवक को फरसे और कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद दोनों पक्षों से जुड़े आरोपी फरार हो गए हैं।

पहले गोली, फिर गला काटा गया

पुलिस के अनुसार, सुमित (21) पुत्र विक्की और मनीष (30) पुत्र भूप सिंह मोहल्ले में पूजा के बाद दोस्तों के साथ बैठे थे। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद मनीष ने जेब से पिस्टल निकालकर सुमित को गोली मार दी। गोली सुमित के सीने में लगी और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

गुस्से में परिजनों ने की मनीष की हत्या

घटना की सूचना मिलते ही सुमित के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे PGI ले जाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने मनीष पर फरसे और कुल्हाड़ी से हमला कर उसका गला काट दिया। मनीष की मौके पर ही मौत हो गई।

नगर निगम में कार्यरत था मनीष

पुलिस जांच में सामने आया है कि मनीष नगर निगम में गाड़ी चलाने का काम करता था। उसका सुमित के पिता वीके उर्फ विक्की से पुराना विवाद चल रहा था, हालांकि झगड़े की असल वजह अभी स्पष्ट नहीं है।

पुलिस जांच में जुटी, आरोपी फरार

डीएसपी दलीप सिंह ने बताया कि गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम ने भी मौके से सबूत जुटाए। ओल्ड सब्जी मंडी थाना SHO रविंद्र ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश जारी है। दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स