Home » लेटेस्ट न्यूज़ » गुरुग्राम में सनसनी: लेजर वैली पार्क के पास मिट्टी में दबा मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

गुरुग्राम में सनसनी: लेजर वैली पार्क के पास मिट्टी में दबा मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

Picture of insightnews24

insightnews24

गुरुग्राम के इफ्को चौक मेट्रो स्टेशन के पास लेजर वैली पार्क के साथ लगती खाली जमीन में एक अज्ञात महिला का शव मिट्टी में दबा हुआ मिला। राहगीरों की सूचना पर सेक्टर-29 थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पहचान न होने पर शव को पोस्टमॉर्टम हाउस भिजवा दिया गया है।

मिट्टी हटाई तो मिली डेडबॉडी

राहगीरों ने पुलिस को बताया था कि पार्क के पास संदिग्ध रूप से एक शव पड़ा है। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मिट्टी हटाई, तो जमीन में दबी एक महिला की डेडबॉडी मिली। महिला के शरीर पर किसी तरह की चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं, लेकिन पुलिस को शक है कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई और बाद में शव को ठिकाने लगाने के लिए दफनाया गया।

पहचान नहीं हो सकी

सेक्टर-29 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रवि कुमार ने बताया कि आसपास के लोगों को बुलाकर पहचान कराने की कोशिश की गई, लेकिन कोई भी महिला की पहचान नहीं कर सका। मृतका की उम्र लगभग 35 वर्ष और लंबाई करीब 5 फीट से ज्यादा बताई जा रही है। उसके शरीर पर कोई टैटू या विशेष पहचान चिन्ह भी नहीं मिला। फिलहाल लावारिस शव के रूप में केस दर्ज किया गया है।

CCTV और मोबाइल टावर डेटा खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। साथ ही इलाके के मोबाइल टावर की CDR रिपोर्ट भी चेक की जा रही है। शक है कि रात के अंधेरे में किसी ने मौका पाकर शव को यहां लाकर मिट्टी में दबा दिया।

रात में पूरी तरह सुनसान रहता है इलाका

इफ्को चौक मेट्रो स्टेशन और लेजर वैली पार्क जैसे व्यस्त स्थानों के बीच होने के बावजूद, यह जगह रात के समय पूरी तरह निर्जन हो जाती है। आसपास सिक्योरिटी या गार्ड भी मौजूद नहीं रहते, जिससे अपराधियों को मौका मिल सकता है।

हर एंगल से जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम यूनिट को जांच में लगाया गया है। एसएचओ ने बताया कि मिसिंग कंप्लेंट से मिलान किया जा रहा है और उम्मीद है कि जल्द ही महिला की पहचान हो जाएगी और आरोपी तक पुलिस पहुँच जाएगी।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स