गुरुग्राम/शुक्रवार-: गुरुग्राम ज़िले में तीन वर्षीय बच्ची की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि बच्ची का शव सेक्टर-37 इंडस्ट्रियल एरिया के पास एक खाली प्लॉट से बरामद किया गया।
आरोपी की पहचान 24 वर्षीय शिवनाथ के रूप में हुई है, जो बिहार के सुपौल ज़िले का रहने वाला है और गुरुग्राम में एक मैन्युफैक्चरिंग फर्म में कार्यरत था। वह उसी इमारत में रहता था, जहाँ बच्ची अपने माता-पिता के साथ रहती थी।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गुरुवार शाम आरोपी बच्ची को घर के पास से बहला-फुसलाकर ले गया और वारदात को अंजाम दिया। बाद में उसने शव को एक गड्ढे में छिपाने की कोशिश की।
बच्ची के माता-पिता ने देर रात गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। CCTV फुटेज में आरोपी बच्ची को ले जाते हुए दिखाई दिया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार किया और पुलिस को शव बरामद करने में मदद की।




