Home » क्राइम » गुरुग्राम में एक्सप्रेसवे किनारे मिला नाबालिग का क्षत-विक्षत शव, हत्या की आशंका

गुरुग्राम में एक्सप्रेसवे किनारे मिला नाबालिग का क्षत-विक्षत शव, हत्या की आशंका

Picture of insightnews24

insightnews24

गुरुग्राम। मानेसर के उदेपुरी गांव के पास कुंडली-पलवल-मानेसर (केएमपी) एक्सप्रेसवे किनारे बुधवार शाम एक नाबालिग बच्चे के क्षत-विक्षत शरीर के अंग मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार बरामद अवशेषों में बच्चे का बायां पैर और सिर शामिल हैं, जिन्हें धारदार हथियार से काटा गया है।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक की उम्र लगभग छह से दस वर्ष के बीच हो सकती है। अंगों की हालत को देखते हुए पुलिस को शक है कि बच्चे की हत्या कम से कम चार दिन पहले की गई होगी। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी ने पहचान छिपाने के लिए शव के अन्य अंग अलग-अलग स्थानों पर फेंके हैं। पुलिस अब शेष अंगों की तलाश कर रही है।

किसान ने देखा क्षत-विक्षत शव
बुधवार दोपहर करीब 3 बजे एक किसान की नजर सड़क किनारे पड़े क्षत-विक्षत पैर और सिर पर पड़ी। उसने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। ये अवशेष पंचगां चौक से तावडू की ओर जाने वाले रास्ते पर पाए गए।

पहचान अभी अज्ञात, नूंह जिले से जुड़ाव की आशंका
अब तक शव की पहचान नहीं हो सकी है। हालांकि घटनास्थल और परिस्थितियों के आधार पर पुलिस को शक है कि बच्चा नूंह जिले का हो सकता है। इसी संबंध में गुरुग्राम पुलिस ने पिछले एक सप्ताह में दर्ज गुमशुदगी रिपोर्टों की जानकारी के लिए नूंह पुलिस से संपर्क किया है।

गुरुग्राम और आसपास के इलाकों में गुमशुदा बच्चों का रिकॉर्ड भी खंगाला गया, लेकिन कोई मेल नहीं मिला। बिलासपुर थाना पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

फोरेंसिक टीम की जांच जारी
फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर बरामद अवशेषों की जांच की है। सभी अंगों को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी मुर्दाघर भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए कई कोणों से जांच कर रही है।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स