Home » क्राइम » कोलकाता: तीन वर्षीय बच्ची से यौन उत्पीड़न की कोशिश, आरोपी POCSO एक्ट में गिरफ्तार

कोलकाता: तीन वर्षीय बच्ची से यौन उत्पीड़न की कोशिश, आरोपी POCSO एक्ट में गिरफ्तार

Picture of insightnews24

insightnews24

कोलकाता के बेलिघाटा इलाके में एक तीन साल की बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न की गंभीर घटना सामने आई है। बच्ची चौल पट्टी के पास रेलवे पुल के नीचे खेल रही थी, तभी एक परिचित व्यक्ति उसे बहला‑फुसलाकर अंधेरे स्थान पर ले गया और गलत हरकत करने की कोशिश की।
बच्ची के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपी भाग निकला। घायल अवस्था में बच्ची को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
परिजनों ने घटना की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। चूंकि मामला रेलवे क्षेत्र से जुड़ा था, आरोपी को सीयालदह सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) के हवाले किया गया। पुलिस ने उसे बाल यौन अपराध से सुरक्षा अधिनियम (POCSO Act) के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अधिकारियों ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स