Home » लेटेस्ट न्यूज़ » कैथल में भीषण सड़क हादसा, एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत

कैथल में भीषण सड़क हादसा, एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत

Picture of insightnews24

insightnews24

एनएच-152 पर बेसहारा पशु से बचने के प्रयास में कार पेड़ से टकराई

कैथल।
कैथल जिले के मंकुरक्षेत रोड स्थित नेशनल हाईवे-152 के पास देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में चिरंजीव कॉलोनी निवासी 74 वर्षीय देवराज, उनकी पत्नी 72 वर्षीय उषा और 45 वर्षीय पुत्र सचिन की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार अमन नामक युवक घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, वैगनआर कार में सवार सभी लोग शाहाबाद से कैथल की ओर आ रहे थे। हाईवे के नजदीक अचानक सड़क पर एक बेसहारा पशु आ गया। पशु को बचाने के प्रयास में कार चालक संतुलन खो बैठा और वाहन सड़क किनारे खड़े सफेदे के पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने कार की खिड़कियां तोड़कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को कैथल के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

इलाज के बाद लौट रहा था परिवार
सदर थाना प्रभारी रमेश चंद्र ने बताया कि देवराज का शाहाबाद के एक अस्पताल में टांगों में सूजन की बीमारी का उपचार चल रहा था। परिवार देर रात इलाज करवाकर कैथल लौट रहा था। रात करीब साढ़े 12 बजे यह हादसा हुआ।

पुलिस ने मृतक दंपत्ति के बेटे राजीव के बयान के आधार पर इत्तेफाकिया मौत की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। शवों का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मामले की जांच जारी है।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स