Home » लेटेस्ट न्यूज़ » कैथल में पंचायत भूमि विवाद: महिला सरपंच पद से हटाई गईं, छह साल तक चुनाव लड़ने पर रोक

कैथल में पंचायत भूमि विवाद: महिला सरपंच पद से हटाई गईं, छह साल तक चुनाव लड़ने पर रोक

Picture of insightnews24

insightnews24

कैथल जिले के सीवन प्रखंड के गांव आंधली की महिला सरपंच परमजीत कौर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हरियाणा पंचायती राज विभाग ने उन्हें पद से हटा दिया है। इसके साथ ही उन्हें आगामी छह वर्षों तक किसी भी पंचायत चुनाव में हिस्सा लेने से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

विभागीय जांच में यह बात सामने आई कि ग्राम पंचायत की लगभग 52 एकड़ भूमि का उपयोग नियमों के विपरीत कराया गया। आरोप है कि पंचायत की जमीन को विधिवत लीज पर दिए बिना ही कुछ लोगों को खेती की अनुमति दे दी गई। इसके लिए सरपंच की ओर से मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी साझा कर ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पोर्टल पर भूमि का पंजीकरण कराया गया, जिससे लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ और फसल विपणन की सुविधा मिल सकी। इस प्रक्रिया से पंचायत को राजस्व का नुकसान हुआ।

यह मामला मई-जून 2024 में उस समय सामने आया जब गांव निवासी अवतार सिंह ने तत्कालीन उपायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान यह भी उजागर हुआ कि संबंधित सरपंच ने जांच प्रक्रिया में सहयोग नहीं किया और विभाग की ओर से जारी नोटिसों का संतोषजनक उत्तर नहीं दिया। व्यक्तिगत सुनवाई का अवसर दिए जाने के बावजूद उनके स्पष्टीकरण को पर्याप्त नहीं माना गया।

पूरी जांच रिपोर्ट पर विचार के बाद पंचायती राज विभाग ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए बर्खास्तगी के आदेश जारी किए। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी रितु लाठर ने बताया कि नियमों के तहत कार्रवाई की गई है और अब पूर्व सरपंच आगामी छह वर्षों तक चुनाव लड़ने की पात्र नहीं रहेंगी।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स