हरियाणा के कैथल जिले में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपनी ही 11 वर्षीय बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी।
जानकारी के अनुसार आरोपी अपनी बेटी को नानी के घर ले जाने के बहाने घर से बाहर ले गया। रास्ते में सुनसान जगह पर उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को एक नाले के पास फेंक दिया।
घटना के बाद आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए बेटी के अपहरण की झूठी कहानी बनाई। हालांकि जांच के दौरान पुलिस को उस पर शक हुआ और सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था और इसी कारण उसने इस खौफनाक कदम को उठाया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।




