Home » क्राइम » केलनिया रोड पर सीवरेज लाइन में उतरे युवक की मौत, जहरीली गैस से दम घुटने की आशंका

केलनिया रोड पर सीवरेज लाइन में उतरे युवक की मौत, जहरीली गैस से दम घुटने की आशंका

Picture of insightnews24

insightnews24

सिरसा जिले के केलनिया रोड क्षेत्र में सीवरेज लाइन की पैमाइश के दौरान एक युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय गोलू पुत्र ज्ञानचंद के रूप में हुई है। वह सीवरेज लाइन के भीतर उतरने के बाद अचानक बेहोश हो गया और बाहर नहीं निकल सका। काफी प्रयासों के बाद करीब तीन घंटे में उसका शव बाहर निकाला गया।

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, गोलू एक अन्य युवक के साथ सीवरेज लाइन की नापजोख करने पहुंचा था। पहले गोलू अंदर उतरा, लेकिन जब वह काफी देर तक बाहर नहीं आया तो उसके साथी ने उसे निकालने का प्रयास किया। इस दौरान दूसरा युवक भी जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गया, जिसे आसपास मौजूद लोगों ने रस्सी के सहारे बाहर खींच लिया।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए। उनका कहना है कि सूचना देने के बावजूद काफी देर तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। परिजनों ने बताया कि संबंधित स्थान पर सीवरेज ढक्कन लंबे समय से क्षतिग्रस्त अवस्था में था और पहले भी यहां हादसे की आशंका जताई जा चुकी थी।

पीड़ित परिवार का कहना है कि हादसे के बाद उन्हें कोई त्वरित सहायता नहीं मिली। उन्होंने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिरसा सिविल अस्पताल के शवगृह में भिजवाया गया। घटनास्थल पर पहुंचे विधायक गोकुल सेतिया ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया और लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

बताया गया है कि मृतक विवाहित था और उसके दो छोटे बच्चे हैं। हादसे से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स