Home » हरियाणा » कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स हॉस्टल में एनएसएस ने चलाया स्वच्छता अभियान

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स हॉस्टल में एनएसएस ने चलाया स्वच्छता अभियान

Picture of insightnews24

insightnews24

कुरुक्षेत्र, 09 नवम्बर। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के शिक्षण विभाग की राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) इकाई-3 द्वारा रविवार को स्पोर्ट्स हॉस्टल परिसर में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान का नेतृत्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. निधि माथुर ने किया।

अभियान का आयोजन आगामी राष्ट्रीय एकता शिविर के स्वागत अवसर पर किया गया, जिसका विषय “यूथ फॉर माय भारत एंड यूथ फॉर डिजिटल लिटरेसी” रखा गया है। इस शिविर में देश के विभिन्न राज्यों से एन.एस.एस. के कार्यक्रम अधिकारी और स्वयंसेवक शामिल होंगे।

अभियान के दौरान स्वयंसेवकों ने हॉस्टल प्रांगण और आस-पास के क्षेत्रों की सफाई की। साथ ही, सभी ने प्लास्टिक मुक्त परिसर बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान छात्रों को ‘स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत’ के संदेश से प्रेरित करते हुए स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल परिसर की सफाई था, बल्कि विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को भी मजबूत करना रहा।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स