Home » क्राइम » कुरुक्षेत्र में CIA-1 की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो आरोपी दबोचे

कुरुक्षेत्र में CIA-1 की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो आरोपी दबोचे

Picture of insightnews24

insightnews24

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र जिले में सीआईए-1 की टीम ने गश्त के दौरान अवैध हथियार रखने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। दोनों आरोपी पंजाब नंबर की बाइक पर सवार थे।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार युवकों की पहचान गुरमीत सिंह निवासी भगौंडी और लखबीर सिंह उर्फ लक्की निवासी पडछ, जिला मोहाली (पंजाब) के रूप में हुई है। दोनों आपस में साढ़ू हैं।

सीआईए-1 की टीम शाहाबाद क्षेत्र में अंबाला रोड चौक के पास नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि लाडवा रोड की ओर से पंजाब नंबर की बाइक (PB-27-1317) पर दो संदिग्ध युवक आ रहे हैं, जिनके पास अवैध हथियार मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस ने लाडवा चौक पर नाकाबंदी कर दी।

कुछ ही देर में बताई गई बाइक वहां पहुंची, जिसे पुलिस ने रोककर तलाशी ली। बाइक चालक गुरमीत सिंह के पास से कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली, जबकि पीछे बैठे लखबीर सिंह की तलाशी के दौरान उसकी जेब से देसी कट्टा बरामद हुआ। कट्टे के चैंबर से एक जिंदा कारतूस भी मिला।

सीआईए-1 के इंचार्ज जसबीर सिंह के अनुसार, पुलिस ने मौके पर ही आरोपियों से हथियार का लाइसेंस मांगा, लेकिन वे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद थाना शाहाबाद में दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों की बाइक को भी कब्जे में ले लिया है।

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी अपनी ससुराल बाबैन के नजदीक एक गांव में आए हुए थे। फिलहाल उनसे गहन पूछताछ की जा रही है और उनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स