कुरुक्षेत्र, 7 अक्टूबर : हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में पुलिस ने पंजाब के दो युवकों को हैंड ग्रेनेड और पांच गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों युवक पटियाला से बाइक पर कुरुक्षेत्र की ओर जा रहे थे, जब पिहोवा हाईवे पर CIA-2 की टीम ने उन्हें दबोच लिया।
गिरफ्तार युवकों की पहचान गुरविंद्र (18) और संदीप सिंह, निवासी पटियाला, के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों किसी बड़े गैंग से जुड़े हो सकते हैं। टीम में DSP निर्मल सिंह, CIA-2 इंचार्ज मोहन लाल और SHO जगदीश कुमार शामिल थे।
बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर खेत में गड्ढा खोदकर ग्रेनेड को सुरक्षित रूप से डिफ्यूज किया। जांच में सामने आया कि गुरविंद्र पर पहले से कैथल में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
पुलिस ने पंजाब नंबर की बाइक को भी कब्जे में लिया है और मामले की गहन जांच जारी है।




