Home » क्राइम » कुरुक्षेत्र में साइबर ठगी: शादी का कार्ड भेजकर इलेक्ट्रीशियन से 1.80 लाख रुपये की धोखाधड़ी

कुरुक्षेत्र में साइबर ठगी: शादी का कार्ड भेजकर इलेक्ट्रीशियन से 1.80 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Picture of insightnews24

insightnews24

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में साइबर ठगों ने शादी के कार्ड के जरिए एक इलेक्ट्रीशियन को अपना शिकार बना लिया। वॉट्सऐप पर भेजे गए फर्जी शादी कार्ड को खोलते ही पीड़ित का मोबाइल फोन हैक हो गया और उसके बैंक खातों से 1.80 लाख रुपये की राशि निकाल ली गई।

पीड़ित की पहचान कसेरला गांव निवासी सोहन लाल के रूप में हुई है, जो पेशे से इलेक्ट्रीशियन है। उसने बताया कि कुछ दिन पहले उसके वॉट्सऐप पर एक अज्ञात नंबर से मैसेज आया था, जिसमें शादी का कार्ड भेजा गया था। जैसे ही उसने उस कार्ड को खोला, वह डाउनलोड होकर खुल गया।

कार्ड खुलने के तुरंत बाद मोबाइल फोन हैक हो गया और कुछ ही पलों में उसके मोबाइल पर बैंक खातों से पैसे कटने के मैसेज आने लगे। ठगों ने उसके पंजाब नेशनल बैंक खाते से दो बार में 50-50 हजार रुपये और एक्सिस बैंक खाते से 50 हजार व 30 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए।

घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित बैंक पहुंचा, जहां खातों से 1.80 लाख रुपये निकलने की पुष्टि हुई। इसके बाद उसने एहतियात के तौर पर अपना मोबाइल फोन रिसेट कराया और साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाई, हालांकि अभी तक रकम वापस नहीं मिल सकी है।

पुलिस ने इस संबंध में साइबर थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही आमजन से अपील की है कि किसी भी अनजान नंबर से आए लिंक, फाइल या कार्ड को खोलने से पहले सावधानी बरतें, ताकि साइबर ठगी से बचा जा सके।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स