Home » लेटेस्ट न्यूज़ » कुरुक्षेत्र में सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौत, साथी गंभीर घायल

कुरुक्षेत्र में सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौत, साथी गंभीर घायल

Picture of insightnews24

insightnews24

कुरुक्षेत्र। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में स्कूटी चला रहे युवक की जान चली गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब स्कूटी सवार दो युवक एक प्राइवेट बस के अचानक ब्रेक लगाने से उससे जा भिड़े।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान रमन (22) निवासी परशुराम कॉलोनी के रूप में हुई है। वह सुभाष मंडी में पल्लेदारी का काम करता था। रमन अपने दोस्त आनंद उर्फ नंदू निवासी पटेल नगर के साथ स्कूटी पर खाना खाकर काम पर लौट रहा था। उनके पीछे रमन का जीजा विशाल निवासी झिरबड़ी बाइक पर चल रहा था।

विशाल ने पुलिस को बताया कि रमन और आनंद दुकान मालिक की स्कूटी लेकर झांसा रोड पर खाना खाने गए थे। वापसी के दौरान वे सुभाष मंडी की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे पुराने बस स्टैंड के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार प्राइवेट बस (नंबर HR65A6629) के चालक ने बिना किसी संकेत के अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे स्कूटी बस के पिछले हिस्से से टकरा गई।

टक्कर के बाद दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और उन्हें गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर घायलों को एलएनजेपी अस्पताल, कुरुक्षेत्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने रमन को मृत घोषित कर दिया। वहीं आनंद का अस्पताल में उपचार जारी है।

हादसे के बाद बस चालक मौके से बस लेकर फरार हो गया। पुलिस ने बस नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स