Home » लेटेस्ट न्यूज़ » कुरुक्षेत्र में सड़क हादसा: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत

कुरुक्षेत्र में सड़क हादसा: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत

Picture of insightnews24

insightnews24

कुरुक्षेत्र, 20 दिसम्बर — जिले के ढांड रोड पर शनिवार रात एक तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रहे युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान माधव राज (33), निवासी भैंसी माजरा के रूप में हुई है। वह गांव में खेती का काम करता था। हादसे के समय माधव अपने भाई के साथ घरेलू सामान खरीदकर लौट रहा था।

करीब रात 8 बजे कुरुक्षेत्र की ओर से आ रही बाइक ने उसे टक्कर मारी, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी। घायल अवस्था में उसे पहले LNJP अस्पताल ले जाया गया, बाद में PGI चंडीगढ़ रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। माधव अपने पीछे पत्नी, बेटे करन और चार वर्षीय बेटी रिया को छोड़ गया है। उसका पैतृक परिवार उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के बान बिजला गांव का रहने वाला है।

 

 

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स