Home » लेटेस्ट न्यूज़ » कुरुक्षेत्र में भीषण सड़क हादसा: स्विफ्ट डिजायर अनियंत्रित होकर खेतों में गिरी, ड्राइवर की मौत—6 घायल

कुरुक्षेत्र में भीषण सड़क हादसा: स्विफ्ट डिजायर अनियंत्रित होकर खेतों में गिरी, ड्राइवर की मौत—6 घायल

Picture of insightnews24

insightnews24

कुरुक्षेत्र के पिहोवा क्षेत्र में हिसार–चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-152 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार में आ रही कार की साइड लगने से स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर पलट गई और सड़क से नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे में कार चला रहे राम सिंह (46), निवासी बाकरपुर, जिला मोहाली की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार 2 बच्चों समेत 6 लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

गोगामेड़ी धाम से लौटते समय हुआ हादसा

मृतक राम सिंह अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ राजस्थान के गोगामेड़ी धाम में माथा टेककर वापस लौट रहे थे। वे अपने दोस्त हरमीत सिंह की स्विफ्ट डिजायर (CH01 BF-0524) कार लेकर 5 दिसंबर को राजस्थान गए थे।

घायल वीरेंद्र कौर ने बताया कि कार में उसके पिता राम सिंह के अलावा—

  • जसविंद्र कौर (जीरकपुर)

  • सुनीता एवं उसके बच्चे वंश और अमनदीप कौर (रोशनपुर, जिला अंबाला)

  • हरविंद्र कौर (मनीमाजरा, चंडीगढ़) सवार थे।

कैथल साइड से आई कार ने मारी साइड

घटना सुबह घर लौटते समय हुई। NH-152 पर धनीरामपुरा गांव के पास कैथल की दिशा से आ रही कार (HR05AP-8731) ने क्रॉसिंग के दौरान स्विफ्ट डिजायर को साइड मार दी, जिससे कार का संतुलन बिगड़ गया। पलटती हुई कार सीधे सड़क से नीचे खेतों में जा गिरी।

राहगीरों ने बचाई जान

हादसे के बाद सभी लोग कार में फंस गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत लोगों को बाहर निकालकर पास के प्राइवेट अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने राम सिंह को मृत घोषित कर दिया।
आरोपी कार चालक थोड़ी देर रुकने के बाद मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने दर्ज किया केस

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
घायलों का इलाज प्राइवेट अस्पताल में जारी है।
कार नंबर के आधार पर आरोपी ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स