Home » क्राइम » कुरुक्षेत्र में तेज रफ्तार कंबाइन ने मचाया कहर: बिजली के पोल गिरने से दो बच्चे घायल, एक PGI रेफर

कुरुक्षेत्र में तेज रफ्तार कंबाइन ने मचाया कहर: बिजली के पोल गिरने से दो बच्चे घायल, एक PGI रेफर

Picture of insightnews24

insightnews24

इंसाइट न्यूज 24, पिहोवा/कुरुक्षेत्र : पिहोवा के चनाल हेड़ी गांव में सोमवार शाम एक तेज रफ्तार कंबाइन मशीन ने बिजली के तीन पोल तोड़ दिए, जिससे दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया, जबकि घायल बच्चों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम करीब साढ़े पांच बजे सुरमी गांव की ओर जा रही हरे रंग की कंबाइन ने गांव में प्रवेश करते ही स्पीड बढ़ा दी। मशीन में बिजली की तारें उलझ गईं, जिससे तीन पोल टूटकर एक मकान के दरवाजे पर गिर गए। उस समय वहां खेल रहे लक्की (7) और वंश पोल के नीचे दब गए।

लक्की के सिर में गंभीर चोट लगने पर उसे PGI चंडीगढ़ रेफर किया गया, जबकि वंश को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे के चलते इलाके की बिजली भी बाधित हो गई।

सूचना मिलते ही इस्माइलाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और कंबाइन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आरोपी ड्राइवर की तलाश जारी है।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स