Home » लेटेस्ट न्यूज़ » कुरुक्षेत्र में गन प्वाइंट पर रेस्टोरेंट मैनेजर से वर्ना कार लूटी, 4 बदमाश बाइक पर आए और फरार हुए

कुरुक्षेत्र में गन प्वाइंट पर रेस्टोरेंट मैनेजर से वर्ना कार लूटी, 4 बदमाश बाइक पर आए और फरार हुए

Picture of insightnews24

insightnews24

कुरुक्षेत्र।
हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में रविवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई जब चार बदमाशों ने गन प्वाइंट पर एक रेस्टोरेंट मैनेजर से वर्ना कार लूट ली। घटना हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-152 के पास की है, जहां मैनेजर अपनी बुआ के लड़के की रिंग सेरेमनी से लौटते समय कार का टायर चेक करने के लिए रुका था।

कार से बाहर थे तीनों दोस्त

पीड़ित हर्षप्रीत सिंह, निवासी फौजी प्लॉट, पिहोवा ने बताया कि वह मेन चौक पिहोवा स्थित 18 बर्गर रेस्टोरेंट का मैनेजर है। रविवार को वह अपने दोस्त अंकित (निवासी चीका, कैथल) और जसकरण (निवासी पिहोवा) के साथ अपनी ब्लैक वर्ना कार (HR10 AV 9217) में इंद्री (करनाल) गया था, जहां उसकी बुआ के लड़के अमृत की रिंग सेरेमनी थी।

शाम करीब 5:15 बजे वे लौटते समय NH-152 के पुल के पास हवा चेक करने के लिए कार रोकी। इस दौरान वे तीनों कार से बाहर थे। तभी बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार चार युवक वहां पहुंचे और पुल के नीचे रुक गए।

गन दिखाकर छीनी चाबी

हर्षप्रीत के अनुसार, उनमें से दो युवक उनके पास आए और एक ने हंसते हुए कहा, “के हाल हैं लाडले, गाड़ी की चाबी दे।” विरोध करने पर उन्होंने गन लोड कर माथे पर रख दी और चाबी छीन ली। इसके बाद बदमाश कार में बैठकर कैथल की दिशा में फरार हो गए

मोबाइल छीनने की कोशिश भी की

भागते समय बदमाशों ने उनके मोबाइल छीनने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस के डर से वे मौके से भाग निकले। इसके बाद पीड़ित ने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी

पुलिस ने शुरू की जांच, CCTV फुटेज खंगाल रही

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने NH-152 पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। पीड़ित हर्षप्रीत ने थाना सिटी पिहोवा में शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के CCTV फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स