Home » क्राइम » कुरुक्षेत्र में ऑपरेशन ट्रैक-डाउन: पेशेवर स्नैचर रवि उर्फ जोजो गिरफ्तार, 24 से ज्यादा केस दर्ज

कुरुक्षेत्र में ऑपरेशन ट्रैक-डाउन: पेशेवर स्नैचर रवि उर्फ जोजो गिरफ्तार, 24 से ज्यादा केस दर्ज

Picture of insightnews24

insightnews24

कुरुक्षेत्र पुलिस ने ऑपरेशन ट्रैक-डाउन के तहत छीना-झपटी के एक मामले में पेशेवर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रवि उर्फ जोजो, निवासी डीडी कॉलोनी, कुरुक्षेत्र के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उस पर छीना-झपटी, लूट और चोरी सहित 24 से अधिक मामले दर्ज हैं।

महिला की सोने की चेन छीनी गई थी
सेक्टर-7 की किराएदार सुमित्रा शर्मा ने थाना सिटी थानेसर में शिकायत दी थी कि 1 जुलाई की रात करीब 12:15 बजे जब वह शिव मंदिर में पूजा करके घर लौट रही थीं, तभी पीछे से बाइक पर आए युवक ने उनके गले से सोने की चेन छीन ली और फरार हो गया। आरोपी ने हेलमेट पहन रखा था, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो गया। अंधेरा होने के कारण बाइक का नंबर भी महिला नोट नहीं कर पाई।

सीआईए टीम ने पकड़ा
शिकायत दर्ज होने के बाद मामले की जांच सीआईए-1 को सौंप दी गई। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी रवि उर्फ जोजो को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

24 से ज्यादा केस, ज्यादातर महिलाओं को बनाया निशाना
सीआईए-1 के इंचार्ज सुरेंद्र कुमार के अनुसार आरोपी के खिलाफ कुरुक्षेत्र, अंबाला, करनाल समेत कई जिलों में चोरी, लूट और छीना-झपटी के 24 से अधिक मामले दर्ज हैं। उसने ज्यादातर वारदातों में महिलाओं को अपना निशाना बनाया। पुलिस अब उससे अन्य मामलों में भी पूछताछ कर रही है।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स