Home » लेटेस्ट न्यूज़ » कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के तहत गीता रन का आयोजन, युवाओं में दिखा उत्साह

कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के तहत गीता रन का आयोजन, युवाओं में दिखा उत्साह

Picture of insightnews24

insightnews24

कुरुक्षेत्र में रविवार को अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के अंतर्गत गीता रन का आयोजन किया गया। राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा, अर्जुन अवार्डी बॉक्सर मनोज कुमार और पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने हरी झंडी दिखाकर रन की शुरुआत की। इस वर्ष गीता मैराथन उत्सव का आगाज सरस एवं क्राफ्ट मेले के एक दिन बाद किया गया।

सांसद रेखा शर्मा ने कहा कि गीता जीवन में प्रेरणा और उत्साह देती है, और गीता रन इसी प्रेरणा का विस्तार है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन युवाओं को आगे बढ़ने और फिटनेस की ओर प्रेरित करेगा।

पुरुष व महिला वर्ग के लिए अलग रूट

पुरुषों की गीता रन ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग से शुरू होकर सब्जी मंडी चौक, अग्रसेन चौक, पुराना बस स्टैंड, अंबेडकर चौक से होकर पुनः ब्रह्मसरोवर पर समाप्त हुई।
महिलाओं की रन पुरुषोत्तमपुरा बाग से शुरू होकर सब्जी मंडी चौक, रेलवे रोड, गुरुद्वारा चौक, अर्जुन चौक से होकर वापस ब्रह्मसरोवर पर समाप्त हुई।

चार कैटेगरी में हुई दौड़

गीता रन को चार कैटेगरी में बांटा गया—

  • पुरुष वर्ग: 10 किलोमीटर

  • महिला वर्ग: 5 किलोमीटर

  • सीनियर सिटिजन पुरुष: 5 किलोमीटर

  • सीनियर सिटिजन महिला: 5 किलोमीटर

प्रतिभागियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

पुरस्कार राशि

10 किलोमीटर पुरुष वर्ग:

  • प्रथम: 31,000 रुपए

  • द्वितीय: 21,000 रुपए

  • तृतीय: 11,000 रुपए

  • चौथे से 10वें स्थान तक: प्रत्येक को 2,100 रुपए

5 किलोमीटर महिला वर्ग:

  • प्रथम: 31,000 रुपए

  • द्वितीय: 21,000 रुपए

  • तृतीय: 11,000 रुपए

सीनियर सिटिजन (पुरुष/महिला – 5 किमी):

  • प्रथम: 5,100 रुपए

  • द्वितीय: 4,100 रुपए

  • तृतीय: 3,100 रुपए

  • चौथा स्थान: 2,100 रुपए

  • पाँचवाँ स्थान: 1,100 रुपए

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स